एसपी एवं एएसपी द्वारा सावन के प्रथम सोमवार पर जनपद के मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

रविकांत दुबे। कानपुर देहात

श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत सावन के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना रूरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित बाणेश्वर महादेव बनीपारा मंदिर तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, ड्यूटी प्वाइंट एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया।

 

अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज, सिठमरा चौकी इंचार्ज शिव बहादुर सिंह, एस आई उदय सिंह, आरक्षी भूपेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, वहीं रसूलाबाद में सी ओ, कोतवाल शिव नारायण सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *