स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

रिवाह बाए तनिष्क ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’, छह भारतीय दुल्हन समुदायों के लिए खास ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन

रिवाह बाए तनिष्क ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’, छह भारतीय दुल्हन समुदायों के लिए खास ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन

पायनियर न्यूज। तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड, ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने छह अलग-अलग भारतीय दुल्हन समुदायों के लिए ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ लॉन्च किया है। यह शादी के खास आभूषणों का एक सम्पूर्ण ब्राइडल ज्वेलरी ट्रूसो है। इसे तमिल, तेलुगु,राजस्थानी/मारवाड़ी, गुजराती, मराठी और पैन-इंडिया/मेट्रो दुल्हनों की परंपराओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह कलेक्शन रिवाह की इस समझ पर आधारित है कि आज की आधुनिक भारतीय दुल्हन अपनी परंपराओं से तो जुड़ी ही है, साथ ही अपनी शादी को अपने अलग और अनूठे अंदाज़ में मनाना चाहती है।आज की आधुनिक दुल्हन, शादी की तैयारियों के 8 से 12 महीनों के दौरान, डेस्टिनेशन, वेन्यू, फंक्शन, फैशन, फोटोग्राफी, डेकोर, ब्यूटी और ज्वेलरी जैसी कई चीजें खुद चुनती है, जो मिलकर उसकी शादी को एक खास रूप देते हैं। इस बदलाव ने ब्राइडल ज्वेलरी को लेकर उसके नजरिए को भी बदल दिया है।

अब वह पूरी शादी के लिए किसी एक ज्वेलरी सेट पर निर्भर रहने के बजाय, हर एक फंक्शन और मौके के हिसाब से अलग-अलग गहने चुनना पसंद कर रही है। ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ दुल्हनों की इसी जरूरत को पूरा करता है। इसमें शादी के अलग-अलग फंक्शन और उत्सवों के लिए तैयार की गई ज्वेलरी का एक सम्पूर्ण वार्डरोब शामिल है।हर दुल्हन के लुक को उनकी क्षेत्रीय परंपराओं और गहनों की खास शैलियों के अनुसार तैयार किया गया है। मराठी ट्रूसो में वाटी मंगलसूत्र, ठुशी नेकलेस और वज्रटीक चोकर जैसे मुख्य आभूषण शामिल हैं। राजस्थानी/मारवाड़ी ट्रूसो में बोरला, तेवटा, आड़ और पंचलड़ा हार शामिल हैं, जबकि गुजराती ट्रूसो में चंदन हार, डोडी, मोर और कैरी जैसे डिज़ाइनों को शामिल किया गया है। तमिल और तेलुगु ट्रूसो में दक्षिण भारतीय परंपराओं और मंदिरों से प्रेरित डिज़ाइनों की झलक मिलती है।

वहीं, पैन-इंडिया/मेट्रो ट्रूसो उन दुल्हनों के लिए एक आधुनिक और समकालीन अंदाज़ पेश करता है, जो कई संस्कृतियों और फैशन शैलियों से प्रभावित हैं। यह कलेक्शन रिवाह के आभूषणों के दायरे को और बढ़ाते हुए कलीरे, माथा पट्टी, वंकी, सूर्य और चंद्र, नेथी चुट्टी और मट्टल जैसे गहनों के साथ-साथ पारंपरिक क्षेत्रीय गहनों को एक नए और आधुनिक रूप में पेश करता है।लॉन्च के मौके पर तनिष्क़ की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुश्री पेल्की त्शेरिंग ने कहा, “रिवाह में हमारा मानना है कि हर दुल्हन अपनी शादी को एक अनोखे और खास तरीके से संवारती है। आज दुल्हनें अपनी शादी के हर फैसले बहुत सोच-समझकर ले रही हैं।

डेस्टिनेशन और फंक्शन्स से लेकर फैशन, फोटोग्राफी और ज्वेलरी तक,उनका हर एक चुनाव उनकी सपनों की शादी को सच करने में मदद करता है। हम ब्राइडल ज्वेलरी को लेकर अपने नजरिए में इसी बदलाव को दिखाना चाहते थे। ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ के तहत छह अलग-अलग भारतीय दुल्हन लुक्स के लिए ज्वेलरी का एक सम्पूर्ण वार्डरोब पेश किया गया है। इसमें शादी के सफर की हर अलग रस्म और मौके के मुताबिक आभूषण डिजाइन किए गए हैं। अपने कैंपेन ‘वन वेडिंग। मेनी स्टोरीज।’ के जरिए हम इस कलेक्शन को डेस्टिनेशन, फोटोग्राफी और फिल्म के एक बड़े दायरे से जोड़ रहे हैं। इसका उद्देश्य दुल्हन की पसंद को केंद्र में रखकर शादी के उत्सव को और भी खास बनाना है।”रिवाह बाए तनिष्क’ का ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन तनिष्क़ के सभी स्टोर्स में और ऑनलाइन उपलब्ध है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें