स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

चारों विधानसभा क्षेत्रों के संगठन और राजनीतिक गतिविधियों पर हुआ मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ/पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में पीलीभीत जिले की चारों विधानसभा सीटों के भाजपा विधायकों और जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात को जिले में भाजपा की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, क्षेत्रवार राजनीतिक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता को लेकर चर्चा हुई। आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी मंथन होने की बात सामने आई है।
मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा में विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, सरकार की योजनाओं के लाभ को जनता तक पहुंचाने और संगठन की गतिविधियों को और गति देने जैसे विषय भी चर्चा में रहे। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर क्या दिशा-निर्देश दिए गए, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा संगठन पहले से ही बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर पर तैयारियों को धार देने में जुटा है। ऐसे में पीलीभीत के चारों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों और जिलाध्यक्ष की मुख्यमंत्री से मुलाकात को संगठन की तैयारियों की समीक्षा की कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें