स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेशन फर्स्ट की भावना के साथ 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य: कृष्ण पाल गुर्जर

नेशन फर्स्ट की भावना के साथ 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य: कृष्ण पाल गुर्जर

-सेवा, समर्पण और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस, जिले में छह लाख दीप प्रज्वलित

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिलेभर में सेवा, समर्पण और जनसेवा के संकल्प के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनआईटी-3 स्थित केएल मेहता महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत 11 हजार दीपों से भव्य रंगोली सजाई गई, जबकि पूरे जिले में करीब छह लाख दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और राष्ट्र की समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ बड़खल विधायक धनेश अदलखा, उपायुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त उपायुक्त अंजली श्रोत्रिया, जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह और जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का मूल मंत्र देश सेवा से जनसेवा है। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक विकास, सांस्कृतिक विरासत, वैश्विक प्रतिष्ठा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली में ‘नेशन फर्स्टÓ की भावना प्रमुख है और इस लक्ष्य को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीब, वंचित, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंच सकें। उन्होंने सहकारिता क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2021 में अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धिÓ के मूल मंत्र के साथ सहकारी संस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अंत्योदय की भावना के अनुरूप जरूरतमंदों तक पहुंचना है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 15 से 50 वर्ष की आयु के करीब 200 दिव्यांगजनों को ई-स्कूटी प्रदान की गई। इससे उनकी आवाजाही सुगम होने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पेंशन बनवाने, परिवार पहचान पत्र में सुधार तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से कम से कम एक जरूरतमंद की सहायता करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें