स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

फरीदाबाद में आधी रात चला बुलडोजर, धार्मिक स्थलों समेत अवैध निर्माण हटाए

फरीदाबाद में आधी रात चला बुलडोजर, धार्मिक स्थलों समेत अवैध निर्माण हटाए

फरीदाबा -शहर के एनआईटी क्षेत्र में शनिवार तड़के जिला प्रशासन और नगर निगम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए दो धार्मिक स्थलों सहित कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्रस्तावित एलिवेटेड रोड और गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर परियोजना के लिए की गई, जिनके मार्ग में ये निर्माण बाधा बने हुए थे।


कार्रवाई से पहले शुक्रवार रात करीब दो बजे पूरे मस्जिद चौक क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर तैनात किया गया।


21 घंटे इंटरनेट सेवा रही बंद:
गृह विभाग के निर्देश पर एनआईटी क्षेत्र में शनिवार रात 12 बजे से रात 10 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और मैसेजिंग सेवाएं बंद रखी गईं। प्रशासन को आशंका थी कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैल सकती हैं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।


विपक्षी नेताओं को रोका:
कार्रवाई की सूचना मिलने पर नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद, कांग्रेस के जिला पदाधिकारी तथा पूर्व मंत्री के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचने के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। कुछ विपक्षी नेताओं को एहतियातन उनके घरों में ही नजरबंद किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मौके पर धरने पर बैठे विधायक आफताब अहमद ने कहा कि यह विकास नहीं बल्कि विनाश है। उनका आरोप था कि आधी रात को धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई संवेदनशील मामलों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के विपरीत है।


पहले दिए गए थे कई नोटिस:नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित पक्षों को निर्माण हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि परियोजनाओं के लिए भूमि खाली कराना आवश्यक था और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही कार्रवाई की गई। प्रशासन का दावा है कि कुछ निर्माण सरकारी और संरक्षित भूमि पर बने हुए थे।


मलबा हटाने के दौरान जुटे स्थानीय लोग:
ध्वस्तीकरण के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच मलबा हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया। जिस स्थान पर मलबा डाला जा रहा था, वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए और हथौड़ों की मदद से सरिया, गाटर, ईंटें तथा अन्य सामग्री निकालने लगे। लोगों का कहना था कि उन्हें अपना सामान सुरक्षित निकालने तक का पर्याप्त समय नहीं दिया गया।


यातायात रहा प्रभावित:
कार्रवाई के दौरान मेट्रो मोड़, ईएसआई चौक, मस्जिद चौक, सैनिक कॉलोनी और आसपास के कई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया। गुरुग्राम जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। दिनभर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रशासन हालात पर नजर बनाए रहा।

रिपोर्ट -कविता

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें