स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

गुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानी

गुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानी

सेक्टर-34 एमसीजी कार्यालय से संचालित होगा कंट्रोल रूम

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा मुख्य सडक़ों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की बेहतर निगरानी एवं खराब लाइटों की समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर-34 स्थित एमसीजी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
स्ट्रीट लाइटों की स्थिति पर विशेष रूप से रात्रि के समय निगरानी रखने के लिए 17 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की स्थिति का निरीक्षण करेंगे तथा गैर-कार्यशील स्ट्रीट लाइटों की जानकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे। कंट्रोल रूम में तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो रात्रि के दौरान प्राप्त होने वाली स्ट्रीट लाइट संबंधी रिपोर्टों को संकलित करेंगे और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी को सूचित करेंगे। इसके अलावा, एक जूनियर इंजीनियर को रोटेशन के आधार पर कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया जाएगा।


कंट्रोल रूम को रात्रि निरीक्षण के दौरान किसी मुख्य सडक़ की स्ट्रीट लाइट गैर-कार्यशील पाए जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित एजेंसी को इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया जा सके। इस व्यवस्था का उद्देश्य मुख्य सडक़ों पर स्ट्रीट लाइटों की नियमित निगरानी, खराब लाइटों की पहचान तथा उनकी मरम्मत के लिए संबंधित एजेंसी तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है। इससे रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों और खराब लाइटों पर निगरानी को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सकेगा।
------------------------------------------------- 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें