स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
युवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीसीएंडडी को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किए नए दिशा-निर्देशगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पायुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीसीएंडडी को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किए नए दिशा-निर्देशगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पा

इंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीता

रोमांचक मुकाबले में सात्विक अकादमी को 1 विकेट से हराया

इंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीता

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच चंद्र कमल के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन और नितिन राठौर की नाबाद 36 रनों की पारी से मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने लखनऊ क्रिकेट अकादमी (एलसीए) द्वारा आयोजित इंडिपेंडेंस कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में सात्विक क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से हरा दिया।

कुड़ियाघाट पावर हाउस सबस्टेशन चौराहा मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात्विक क्रिकेट अकादमी की टीम 35 ओवर में 201 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सम्राट सोनवंशी ने 41, सृजन भट्टाचार्य ने 32, सार्थक शुक्ला ने 21 और अनिकेत सिंह ने 20 रन बनाए। मैनचेस्टर की ओर से चंद्र कमल ने सात ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

जवाब में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने 26.4 ओवर में नौ विकेट पर 204 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फरहान मुर्तजा ने 43 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद चंद्र कमल ने सिर्फ 12 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 28 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। सात्विक की ओर से बारीक ने सात ओवर में 63 रन देकर चार विकेट लिए और मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। 

अंतिम क्षणों में नितिन राठौर ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 36 रन बनाकर टीम को एक विकेट से जीत दिलाई। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन के लिए चंद्र कमल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें