स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेडीएम ने बैंकों को दिए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देशमिनिस्ट्रीयल फेडरेशन द्वारा दर्जा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपानीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेडीएम ने बैंकों को दिए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देशमिनिस्ट्रीयल फेडरेशन द्वारा दर्जा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

दिल्ली में एमबीबीएस की 100 सीटें बढ़ीं, मैदानगढ़ी में एम्स का विस्तार

दिल्ली में एमबीबीएस की 100 सीटें बढ़ीं, मैदानगढ़ी में एम्स का विस्तार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एमबीबीएस की 100 नई सीटें उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये सीटें मैदानगढ़ी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से संबद्ध केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आयुर्विज्ञान संस्थान को दी गई हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी को दी। मंत्री ने बताया कि एम्स और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आयुर्विज्ञान संस्थान के बीच हुए समझौते के तहत मैदानगढ़ी में 970 बिस्तरों वाले अस्पताल का चरणबद्ध विस्तार शुरू हो चुका है। अस्पताल में 16 विभागों की बाह्य रोगी सेवाएं शुरू हो गई हैं तथा शैक्षणिक गतिविधियों का भी शुभारंभ हो चुका है। इसी क्रम में संस्थान के प्रथम एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 100 सीटें
आवंटित करने की शुरुआत की गई है। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने इस संबंध में लोकसभा में नियम 377 के तहत मामला उठाया था। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भेजे गए विवरण में बताया कि समझौते के अनुसार अस्पताल के 970 बिस्तरों में से 50 प्रतिशत बिस्तर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों एवं अन्य लाभार्थियों के लिए आरक्षित रहेंगे, जबकि शेष 50 प्रतिशत बिस्तर आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें