स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राहुल गांधी पर CM धामी का हमला, अजीत डोभाल के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर दोस्ती, प्यार और लड़कों की इनसिक्योरिटीज से भरपूर, हंसी का लगाएगा तड़का26 सितंबर को युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपीलमुझसे वे लोग प्रश्न पूछ रहे हैं, जिनके शासन में एक भी भर्ती साफ-सुथरी नहीं रहीदिव्यांग दंपत्तियों को आर्थिक संबल दे रही विवाह प्रोत्साहन योजनाअनन्या, शताक्षी, शगुन सहित यूपी की छह खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगहडिस्चार्ज के 48 घंटे में नई चुनौती: ग्रासियास लिविंग दे रहा है मरीजों को सुरक्षित रिकवरी स्पेसपुरुष एकल में आशु बालियान समेत यूपी के आठ खिलाड़ी दूसरे दौर में, महिला व मिश्रित युगल में भी दिखा दमयोगी सरकार की संवेदनशीलता से जुड़वा बहनों को मिली अलग पहचानगोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम,  मिलेगा कमाई का नया रास्ताराहुल गांधी पर CM धामी का हमला, अजीत डोभाल के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर दोस्ती, प्यार और लड़कों की इनसिक्योरिटीज से भरपूर, हंसी का लगाएगा तड़का26 सितंबर को युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपीलमुझसे वे लोग प्रश्न पूछ रहे हैं, जिनके शासन में एक भी भर्ती साफ-सुथरी नहीं रहीदिव्यांग दंपत्तियों को आर्थिक संबल दे रही विवाह प्रोत्साहन योजनाअनन्या, शताक्षी, शगुन सहित यूपी की छह खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगहडिस्चार्ज के 48 घंटे में नई चुनौती: ग्रासियास लिविंग दे रहा है मरीजों को सुरक्षित रिकवरी स्पेसपुरुष एकल में आशु बालियान समेत यूपी के आठ खिलाड़ी दूसरे दौर में, महिला व मिश्रित युगल में भी दिखा दमयोगी सरकार की संवेदनशीलता से जुड़वा बहनों को मिली अलग पहचानगोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम,  मिलेगा कमाई का नया रास्ता

डीएम ने एनजीओ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को दिए प्रशस्ति पत्र

डीएम ने एनजीओ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को दिए प्रशस्ति पत्र

गाजियाबाद में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों और क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले एनजीओ, सामाजिक संगठनों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने एनजीओ, सामाजिक संगठनों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना के साथ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक लोगों तक इसके उद्देश्यों और कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाई जानी चाहिए।

जिलाधिकारी ने अभियान के दौरान मीडिया और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी संबंधित संस्थाओं और संगठनों से अभियान के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान को 12 अध्यायों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक अध्याय के तहत अलग-अलग थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सेवा दिवस, आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारत, चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प, वडनगर से वाराणसी यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इन थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने अभियान की रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और संगठनों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को अधिक से अधिक जनभागीदारी वाला बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें