स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिर

दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली । कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 1,500 रुपये टूटकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 1,500 रुपये टूटकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई (इसमें सभी कर शामिल हैं)।

हालांकि, चांदी की कीमत 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा  कि मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही क्योंकि फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त बयानों और मजबूत डॉलर ने कीमती धातु की कीमतों पर दबाव डाला। फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के यह संकेत देने के बाद कि ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखना पड़ सकता है, डॉलर इंडेक्स 100 से ऊपर बना रहा, जो जुलाई के आखिर के बाद से इसके सबसे ऊंचे स्तर के करीब है।

गांधी ने कहा कि हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट ने महंगाई की चिंताओं को कम करके सोने को कुछ सहारा दिया, साथ ही अमेरिका-ईरान विवाद के संभावित राजनयिक समाधान को लेकर उम्मीदें भी बढ़ीं। वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना और चांदी क्रमश: लगभग एक प्रतिशत गिरकर 4,315.09 डॉलर और 65.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा  कि स्थिर डॉलर और तेल की कीमतों में उछाल के कारण हाजिर सोना संघर्ष कर रहा है क्योंकि पश्चिम एशिया में स्थिति अस्थिर हो रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें