स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नशा तस्करों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी रहे तैनात

नशा तस्करों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी रहे तैनात

फरीदाबाद-नशा तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने बुधवार अल सुबह बल्लभगढ़ क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में बड़े स्तर पर कांबिंग और सर्चिंग अभियान चलाया। करीब 100 पुलिसकर्मियों की 10 टीमों ने क्राइम ब्रांच, स्थानीय पुलिस, महिला पुलिसकर्मियों, डॉग स्क्वायड और कमांडो दस्ते के साथ पूरे इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध घरों और व्यक्तियों की जांच की।पुलिस के अनुसार राजीव कॉलोनी में लंबे समय से नशा बेचने और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों द्वारा भी लगातार संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी जा रही थी। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त अपराध वरुण दहिया के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र कुमार ने किया। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने कॉलोनी के विभिन्न हिस्सों में जाकर तलाशी ली। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में महिलाओं से पूछताछ की गई, जबकि डॉग स्क्वायड की सहायता से कई स्थानों की गहन जांच की गई। पुलिस ने 3 से 4 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सर्च ऑपरेशन से एक दिन पहले यानी 2 जून को भी पुलिस ने राजीव कॉलोनी से जुड़े तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 990 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अपराध शाखा एनआईटी ने बिहार के भागलपुर निवासी निर्मल कुमार को 2 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मथुरा से गांजा लेकर आया था और राजीव कॉलोनी में इसकी सप्लाई करने वाला था। उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं अपराध शाखा डीएलएफ ने राजीव कॉलोनी निवासी रोहित को 430 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया, जबकि एवीटीएस सिकरोना टीम ने एक महिला को 460 ग्राम गांजा के साथ काबू किया।

क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह के विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उनकी संपत्ति के विरुद्ध भी नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे। फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशा तस्करी या अवैध नशे से संबंधित कोई गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत डायल-112, नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Report-कविता

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें