स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

मंदिर और मस्जिद पर रात में हुई कार्रवाई शर्मनाक, लोगों को नहीं मिला तैयारी का समय: विजय प्रताप सिंह

मंदिर और मस्जिद पर रात में हुई कार्रवाई शर्मनाक, लोगों को नहीं मिला तैयारी का समय: विजय प्रताप सिंह

फरीदाबाद, 30 मई। एनआईटी-3 स्थित शिव मंदिर और नेहरू कॉलोनी की वर्षों पुरानी मस्जिद को शुक्रवार देर रात प्रशासन द्वारा हटाए जाने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस कार्रवाई को निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल को हटाने से पहले स्थानीय लोगों से संवाद और उचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी।

घटना की जानकारी मिलते ही विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि रात के समय जब लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर धार्मिक स्थलों के साथ-साथ आसपास के मकानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में करीब 12 मकानों को भी तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें अपना सामान सुरक्षित निकालने तक का पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

विजय प्रताप सिंह ने कहा कि रात के समय परिवारों के घरों और धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की कार्रवाई अमानवीय है। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक या सामाजिक स्थल को हटाने से पहले लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और प्रभावित लोगों को पर्याप्त समय तथा वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी, सफाई व्यवस्था और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाइयां की जा रही हैं। उन्होंने मंदिर और मस्जिद की वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की।

रिपोर्ट: कविता, ब्यूरो चीफ, फरीदाबाद

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें