स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

एमएमएम समूह की भक्तिमय प्रस्तुति से गूंजा गणेशोत्सव

एमएमएम समूह की भक्तिमय प्रस्तुति से गूंजा गणेशोत्सव

भजन संध्या में कलाकारों ने प्रस्तुत किए मधुर भजन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयघोष

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार, 7 सितंबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमएमएम समूह के कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
भजन संध्या का शुभारंभ ‘हे भोला शंकरा’ भजन से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने क्रमश: ‘यमुना चा तीरी’, ‘शिर्डी वाले साईं बाबा’, ‘माझे माहेर पंढरी’ तथा ‘तूच सुख करता तूच दुख करता’ जैसे भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रत्येक प्रस्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए और पूरे पंडाल में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष गूंजते रहे।
भजन संध्या में लक्ष्मी पांचाल, सुरेखा भारद्वाज, श्वेता मेस्त्री, भावना पांचाल, शीतल सुतार, पूर्णिमा पांचाल, किरण पांचाल, अक्षय पांचाल एवं लक्ष्य भारद्वाज ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ दिया। कार्यक्रम के समापन पर महाराष्ट्र मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल एवं यशवंत पांचाल ने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है। भजन संध्या ने श्रद्धालुओं में भक्ति भावना के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत किया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें