सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’

पायनियर संवाददाता। बाराबंकी
अवध एवेन्यू मॉल में मंगलवार को ‘स्वरंग’ कार्यक्रम में सिनेमा, कला और प्रेरणादायक कहानियों का संगम देखने को मिला। एन टॉक्स, कलाकार विथ कैमरा यूट्यूब चैनल और टीएफएफ प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म कलाकारों ने अपने अनुभव और संघर्ष साझा किए।
कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, इंडियन फिल्म्स एकेडमी के को-फाउंडर दिनेश कुमार सहगल, भारत गौरव डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा और अभिनेता हिमांशु राजन ने सहभागिता की। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करौरी बाबा की भूमिका निभाने वाले शोभिनव सत्या ने वीडियो कॉल के माध्यम से दर्शकों से संवाद किया। फिल्म की टीम और कलाकारों ने सिनेमा के सफर, संघर्ष और अनुभवों पर चर्चा की।
निर्माता निवेदिता शुक्ला तिवारी और निर्देशक रोहित रावत के संयोजन में हुए कार्यक्रम का संचालन शुभ त्रिवेदी ने किया। आयोजन की सफलता में कलाकार विथ कैमरा की टीम सहित डी.डी. सिनेमा, देसी तड़का, इंडियन फिल्म अकादमी, अवध एवेन्यू मॉल, एक कोशिश ऐसी भी संस्था और गदगद गारमेंट्स का सहयोग रहा।



