स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

युवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्ज

युवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्ज

  • पत्नी व ससुराल पक्ष से परेशान होकर की थी आत्महत्या
  • युवक ने मेट्रो के आगे कूदकर दी थी जान

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर पत्नी और ससुराल पक्ष की कथित प्रताडऩा से परेशान होकर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले युवक के मामले में करीब दो साल बाद केस दर्ज हुआ है। घटना 25 सितंबर 2024 की है। मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर शिवपुरी निवासी सुशांत कामरा ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगा दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

सूचना पर मेट्रो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस स्तर पर कार्रवाई न होने पर मृतक के पिता अजय मार ने अदालत में याचिका दायर की।

अदालत के आदेश पर अब पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा खन्ना समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों को नामजद किया है। अन्य आरोपियों में साहिल खन्ना, प्रवीण खन्ना, सुनीता खन्ना, सलोनी खन्ना और रवि खन्ना शामिल हैं। मेट्रो थाना प्रभारी के अनुसार, सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और सामूहिक कृत्य से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें