स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को बनाया ‘जन कौशल केंद्र’ का ब्रांड एंबेसडर

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को बनाया ‘जन कौशल केंद्र’ का ब्रांड एंबेसडर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन से खास मुलाकात की। सैमसन को मोती नगर के ‘जन कौशल केंद्र’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सीएम रेखा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “संजू का दिल्ली से एक खास रिश्ता है, जहां उन्होंने अपने शुरुआती साल बिताए और अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। अब, मदन लाल खुराना फाउंडेशन द्वारा नियुक्त ‘जन कौशल केंद्र, मोती नगर’ के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वह दिल्ली के युवाओं को कौशल, अवसरों और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर विधायक हरीश खुराना, ट्रिनिटी फाउंडेशन और आईएसीटी एजुकेशन के वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे।” संजू सैमसन का प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शानदार रहा। पहले मैच में फ्लॉप रहने के बाद सैमसन ने दूसरे और तीसरे टी20 में अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे टी20 में संजू ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान सैमसन ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें