स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

सेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

पायनियर समाचार सेवा। पाटी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत जनपद चंपावत में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जबकि 8 लोगों ने मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान से पूर्व सभी इच्छुक रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण और पुनीत कार्य है। ऐसे शिविरों का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जागरूक और प्रेरित करना है, ताकि जरूरत के समय मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

शिविर के सफल आयोजन में नगर पंचायत पाटी के नामित सभासद बलराज पाटनी (बबलू सिंह) एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। सभासद बलराज पाटनी ने जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं सीएमओ डॉ. देवेश चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। शिविर के संचालन में पैथोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ त्यागी, नर्सिंग आफिसर जीवन सिंह, काउंसलर हरीश पाण्डेय, लैब टेक्नीशियन महेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग किया। इस अवसर पर नामित सभासद महेश सिंह बिष्ट, दीपक सिंह फर्त्याल, तनुज सिंह बिष्ट, हर्षित जोशी, प्रकाश खरायत, गोलू, ललित पाटनी, भरत सिंह लड़वाल, गौरव कोहली, ऋतुराज नरेन सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में योगदान देने का संदेश दिया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें