एशियाई अंडर-19 व अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने जीते पांच पदक

जकार्ता । 5 से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित एशियाई अंडर-19 व अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाज़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल पांच पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।। भारत ने अंडर-23 वर्ग में दो स्वर्ण और एक रजत, जबकि अंडर-19 वर्ग में दो रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता का समापन किया।

अंडर-23 पुरुष वर्ग के फाइनल में विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) ने जापान के दाइची इवाई को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं गंगा (55 किग्रा) ने कज़ाख़स्तान के बेक्सुलातन बोरानबेक को 3-2 के स्प्लिट निर्णय से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वंशज (65 किग्रा) ने फाइनल में संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन उज्बेकिस्तान के इलखोमजोन एरगाशेव से 1-4 से हारकर रजत पदक हासिल किया।

अंडर-19 पुरुष वर्ग में आदित्य (55 किग्रा) और शुभम राजपूत (90 किग्रा) ने भी फाइनल तक का शानदार सफर तय किया। हालांकि, दोनों को अपने-अपने मुकाबलों में उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज़ों के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

 

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *