स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

सीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोग

सीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोग

ट्रेन गुजरते ही सड़क पर लगती हैं वाहनों की लंबी कतारें, शाम के समय बढ़ जाती है परेशानी
बंद फाटक पार करने की जल्दबाजी से हादसे का खतरा, लंबे समय से उठ रही अंडरपास बनाने की मांग


गौरव कुमार। हरिद्वार

ज्वालापुर के सीतापुर बाईपास रोड स्थित रेलवे फाटक पर जाम की समस्या लोगों के लिए रोजाना की परेशानी बन गई है। ट्रेनों की आवाजाही के चलते फाटक बार-बार बंद होता है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। खासकर शाम के समय यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान का इंतजार बना हुआ है।

रेलवे फाटक बंद होते ही दोपहिया, चौपहिया वाहनों और अन्य वाहनों की कतारें लग जाती हैं। फाटक खुलने के बाद एक साथ वाहनों के निकलने से भी यातायात का दबाव बना रहता है। जल्दी निकलने की कोशिश में कुछ लोग बंद फाटक पार करने का जोखिम उठाते हैं। यह लापरवाही रेलवे ट्रैक पर गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीतापुर रेलवे फाटक पर जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ट्रेनों की आवाजाही के दौरान सड़क मार्ग बाधित होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि अंडरपास बनने से रेलवे फाटक बंद होने के दौरान भी वाहनों की आवाजाही जारी रह सकेगी और जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

अंडरपास की मांग, समाधान का इंतजार

रेलवे फाटक पर लगने वाला जाम अब केवल समय की बर्बादी तक सीमित नहीं है, बल्कि यातायात सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता का विषय है। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां अंडरपास बनाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें