स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

ई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिका

ई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिका

‘हर दुकान, हर घर दस्तक’ अभियान के तहत नागरिकों और व्यापारियों को किया जागरूक

रजनी गोयल। मुनिकीरेती
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ने ई-कचरे के सुरक्षित प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘हर दुकान, हर घर दस्तक’ अभियान चलाया। मंगलवार है को मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ढालवाला के सहयोग से आयोजित अभियान में नागरिकों और व्यापारियों को पुराने मोबाइल, चार्जर, बैटरी, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उचित निस्तारण की जानकारी दी गई। 

पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों और बाजार क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि ई-कचरे को सामान्य घरेलू कूड़े में मिलाने या खुले में जलाने से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। 

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद हानिकारक पदार्थ मिट्टी और पानी को प्रदूषित कर सकते हैं। ऐसे में पुराने और खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अलग एकत्रित कर अधिकृत ई-वेस्ट संग्रह केंद्रों या पंजीकृत पुनर्चक्रणकर्ताओं को सौंपना चाहिए। वैज्ञानिक तरीके से पुनर्चक्रण करने से उपयोगी धातुओं और अन्य संसाधनों का दोबारा इस्तेमाल भी संभव है।

पालिका ने नागरिकों और व्यापारियों से ई-कचरे का सही पृथक्करण करने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने के लिए घरों और दुकानों से निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन जरूरी है। अभियान में मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश सिंह और योगेश लखेरा सहित पालिका के कर्मचारी एवं अन्य लोग शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें