स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदा

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बांग्लादेश पर दबाव बनाए रखा।

मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदा
मनदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक जमाई, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह ने दो-दो गोल किए।

जलंधर। पांच बार की चैंपियन भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में धमाकेदार शुरुआत की। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से करारी शिकस्त दी। मनदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक जमाई, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह ने दो-दो गोल किए।

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बांग्लादेश पर दबाव बनाए रखा। आक्रामक खेल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही चार गोल दाग दिए। हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत का खाता खोला। इसके अगले ही मिनट मनदीप सिंह ने शानदार मैदानी गोल कर बढ़त 2-0 कर दी।

दसवें मिनट में मनदीप ने अपना दूसरा गोल किया, जबकि 15वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 4-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा कायम रहा। 18वें मिनट में अभिषेक ने गोल दागा और 26वें मिनट में नीलाकांता शर्मा ने शानदार टोमहॉक शॉट के जरिए भारत की बढ़त 6-0 कर दी।

तीसरे क्वार्टर में गोलों की बरसात

तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने लगातार दो गोल कर बांग्लादेश की मुश्किलें और बढ़ा दीं। उन्होंने 43वें और 44वें मिनट में गोल दागे। इसी दौरान कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी अपना दूसरा गोल कर भारत को 9-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।अंतिम क्वार्टर में जुगराज सिंह ने 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर दोहरे अंक में पहुंचा दिया। इसके बाद 54वें मिनट में मनदीप सिंह ने अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। मुकाबले के आखिरी मिनट में उपकप्तान हार्दिक सिंह ने लगातार दो गोल कर भारत की जीत का अंतर 13-0 कर दिया।

मैच के दौरान दूसरे क्वार्टर से पहले मैदान पर एक आवारा कुत्ता घुस आया, जिससे खेल कुछ देर के लिए बाधित हुआ। हालांकि, इसके बाद मुकाबला फिर शुरू हुआ और भारतीय टीम ने अपना आक्रामक प्रदर्शन जारी रखा। भारत का अगला मुकाबला बृहस्पतिवार को चीन से होगा, जबकि बांग्लादेश की टीम मलेशिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें