स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

राठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियन

राठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियन

फाइनल में श्रीनगर परिसर को 60-12 से हराया, विजेता टीम को मिली ट्रॉफी

रजनी गोयल टिहरी। गढ़वाल
बादशाहीथौल स्थित स्वामी राम तीर्थ परिसर में आयोजित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में राठ महाविद्यालय पैठाणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पैठाणी की टीम ने श्रीनगर परिसर को 60-12 के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीता। श्रीनगर परिसर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने पौड़ी परिसर को 29-20 से हराया, जबकि टिहरी परिसर ने डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून को 42-29 से शिकस्त दी। पहले सेमीफाइनल में श्रीनगर परिसर ने डीएवी पीजी कॉलेज को 52-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में राठ महाविद्यालय पैठाणी ने टिहरी परिसर को 30-25 से पराजित किया। फाइनल में पैठाणी की खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

समापन समारोह में परिसर निदेशक प्रो. ए.ए. बौडाई, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. पी.डी. सेमेल्टी और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जी.डी.एस. नेगी सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता सचिव प्रो. के.सी. पेटवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की चयनित 12 सदस्यीय महिला कबड्डी टीम चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, मोहाली में आयोजित नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें