स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतविभिन्न क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों का मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया भ्रमणAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतविभिन्न क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों का मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया भ्रमण

मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयी

मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। स्नातक सीट पर दिनेश गोयल ने करीब 13 हजार मतों से जीत हासिल की, जबकि शिक्षक सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा विजयी रहे।

मतगणना के दौरान दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनाए रखी। तीसरे राउंड के परिणाम में शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा को 9,034 प्रथम वरीयता मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी नितिन तोमर को 2,782 मत प्राप्त हुए। वहीं, स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल को 10,421 प्रथम वरीयता मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी परविंदर भाटी को 6,895 वोट मिले।

भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त के बाद पार्टी समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। दूसरी ओर, सपा खेमे में मायूसी नजर आई। मेरठ खंड की दोनों सीटों में मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिले शामिल हैं। दोनों सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। शिक्षक सीट पर करीब 60 प्रतिशत और स्नातक सीट पर 39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें