स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनातीरानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में आर्इं 200 शिकायतें, 10 का हुआ निस्तारणहाईकोर्ट से राहत के बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने फिर संभाली नगर पंचायत की कमानसम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण12वीं की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएमकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप और आदेश की अनदेखी पर सूचना आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिसबाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीमगर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्जनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायलत्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनातीरानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में आर्इं 200 शिकायतें, 10 का हुआ निस्तारणहाईकोर्ट से राहत के बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने फिर संभाली नगर पंचायत की कमानसम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण12वीं की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएमकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप और आदेश की अनदेखी पर सूचना आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिसबाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीमगर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्जनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायल

त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनाती

त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनाती

सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी के नेतृत्व में शिवालिक नगर में फ्लैग मार्च
एसएसपी नवनीत सिंह ने अतिक्रमण हटाने और भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश

गौरव कुमार। हरिद्वार

आगामी त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार को सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी के नेतृत्व में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शिवालिक नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल हरिद्वार के विभिन्न भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भेजा जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।


उन्होंने विशेष रूप से हरकी पैड़ी और आसपास के प्रमुख मंदिरों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, भीड़ नियंत्रण और सुचारु आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की लगातार समीक्षा करने को कहा गया है। एसएसपी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर अतिक्रमण के कारण रास्ते बाधित हो रहे हैं, वहां अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारु कराया जाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें