कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायल

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। थाना पीजीआई क्षेत्र कल्ली पश्चिम बाजार में बीती रात रायबरेली की तरफ से लखनऊ आ रही एक तेज रफ़्तार टाटा टिगोर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे पलटकर दूसरी लेन जा गिरी,इस दौरान हादसे में कार चला रहे उत्कर्ष पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 17 अक्टूबर को लगभग एक बजे रात में एक कार जो रायबरेली से लखनऊ की ओर आ रही थी ओमेक्स कट के आगे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दूसरी लेने में पलटते हुए चली गई। जिसमें कुल पांच लोग सवार थे घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर उपचार के लिए भेजा गया। जहां उत्कर्ष पुत्र मनोज पांडेय उम्र लगभग 26 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया व अन्य चार लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई करने मे जुटी हुई है।



