स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनातीरानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में आर्इं 200 शिकायतें, 10 का हुआ निस्तारणहाईकोर्ट से राहत के बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने फिर संभाली नगर पंचायत की कमानसम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण12वीं की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएमकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप और आदेश की अनदेखी पर सूचना आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिसबाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीमगर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्जनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायलत्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनातीरानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में आर्इं 200 शिकायतें, 10 का हुआ निस्तारणहाईकोर्ट से राहत के बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने फिर संभाली नगर पंचायत की कमानसम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण12वीं की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएमकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप और आदेश की अनदेखी पर सूचना आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिसबाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीमगर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्जनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायल

नशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथी

यूपी पुलिस की फाइट अगेंस्ट ड्रग्स अखिल भारतीय बाइक रैली रवाना

नशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथी

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूपी पुलिस की अखिल भारतीय मोटरसाइकिल रैली शनिवार को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय से रवाना हुई। डीजीपी राजीव कृष्ण ने फाइट अगेंस्ट ड्रग्सथीम पर आयोजित इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां रैली के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। रैली को रवाना करते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के सशक्त और अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का फाइट अगेंस्ट ड्रग्सअभियान नशे के विरुद्ध देश की सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। 

यूपी पुलिस भी राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इस अभियान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटी है। इसके अलावा रैली का मुख्य उद्देश्य ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्सऔर से नो टू ड्रग्स का संदेश समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान पुलिस टीम विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेगी। इसके साथ ही भारत सरकार की राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन मानस (14446) का प्रचार-प्रसार कर जरूरतमंद लोगों को सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 

वहीं इस अभियान में यूपी पुलिस के पांच जांबाज राइडर्स रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हिस्सा ले रहे हैं। जहां राइडर्स विशेष राइडिंग किट से लैस हैं। साथ ही सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए मोबाइल कमांड कंट्रोल रूम (एमसीसीआर) से युक्त स्टाफ मिनी बस, लॉजिस्टिक्स ट्रक और प्राथमिक उपचार व आवश्यक दवाओं से सुसज्जित एम्बुलेंस भी रैली के साथ चल रही हैं।लखनऊ से शुरू हुई यह रैली इटावा होते हुए आगरा पहुंचेगी। इसके बाद मथुरा और गौतमबुद्धनगर से गुजरते हुए दिल्ली में प्रवेश करेगी।

 दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के बाद 21 अक्टूबर को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ रैली आगे बढ़ेगी।इसके अलावा रैली जयपुर, अजमेर, उदयपुर और गांधीनगर होते हुए 26 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) पहुंचेगी। इसके बाद 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य समारोह और परेड में रैली के प्रतिभागी राइड पास्टसहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। डीजीपी राजीव कृष्ण ने रैली में शामिल राइडर्स और सहयोगी स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, सतर्कता और उत्साह के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की बेहतर छवि प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

 उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों को नशामुक्ति अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले जिलों के पुलिस अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को रैली दल की सुरक्षा, सुगम एस्कॉर्ट और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें