स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनातीरानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में आर्इं 200 शिकायतें, 10 का हुआ निस्तारणहाईकोर्ट से राहत के बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने फिर संभाली नगर पंचायत की कमानसम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण12वीं की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएमकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप और आदेश की अनदेखी पर सूचना आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिसबाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीमगर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्जनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायलत्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनातीरानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में आर्इं 200 शिकायतें, 10 का हुआ निस्तारणहाईकोर्ट से राहत के बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने फिर संभाली नगर पंचायत की कमानसम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण12वीं की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएमकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप और आदेश की अनदेखी पर सूचना आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिसबाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीमगर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्जनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायल

सम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील ऊँचाहार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।
इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।

 जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील ऊँचाहार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 25, पुलिस 12, पूर्ति विभाग 8, विकास 4, वन विभाग 2 एवं विद्युत 1 कुल 52 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 6 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


मिशन शक्ति अभियान के तहत सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन स्पेशल पिंक समाधान दिवस, मिशन शक्ति तहसील दिवस के रूप में किया गया। जिसमें विशेषकर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर सुना गया व उनका निस्तारण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में निराश्रित महिला विधवा पेंशन के 5, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 4, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 6 महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा कल्याण योजना के 8, दैवीय आपदा घर गिरि सहायता के तहत 5 महिला लाभार्थियों को डमी चेक वितरित किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें