स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनातीरानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में आर्इं 200 शिकायतें, 10 का हुआ निस्तारणहाईकोर्ट से राहत के बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने फिर संभाली नगर पंचायत की कमानसम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण12वीं की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएमकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप और आदेश की अनदेखी पर सूचना आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिसबाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीमगर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्जनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायलत्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनातीरानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में आर्इं 200 शिकायतें, 10 का हुआ निस्तारणहाईकोर्ट से राहत के बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने फिर संभाली नगर पंचायत की कमानसम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण12वीं की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएमकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप और आदेश की अनदेखी पर सूचना आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिसबाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीमगर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्जनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायल

स्टार्टअप हंट उत्तरकाशी में युवाओं ने पेश किए नवाचार के आठ विचार

स्टार्टअप हंट उत्तरकाशी में युवाओं ने पेश किए नवाचार के आठ विचार

  • हिमालय कार्बन लैब प्रथम, माटी शिल्प दूसरे और पहाड़ी इनोवेटर्स तीसरे स्थान पर
  • पर्वतीय समस्याओं के समाधान से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, जिलाधिकारी ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

उत्तरकाशी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार उत्तरकाशी में स्टार्टअप हंट उत्तरकाशी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों, समस्या समाधान पर आधारित योजनाओं और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा उत्तरकाशी को उभरते स्टार्टअप केंद्र के रूप में विकसित करना रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को उत्तराखंड स्टार्टअप नीति-2023 के प्रावधानों, इसके अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं और अनुदान की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय उद्यमियों को नवाचार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक करते हुए अपने विचारों को व्यावहारिक स्वरूप देने के लिए प्रेरित किया गया।

स्टार्टअप हंट प्रतियोगिता में आठ नवाचारी टीमों ने अपने विचारों का प्रस्तुतीकरण किया। इनमें पहाड़ सुरक्षा, गौमुख डेयरी, हिमालय कार्बन लैब, गंगा मित्र, पहाड़ी इनोवेटर्स (पहाड़ी साथी), हरित सर्जन, इको सेंस और माटी शिल्प की टीमों ने भाग लिया। निर्णायक समिति ने प्रस्तुत विचारों की गुणवत्ता, नवाचार और व्यावहारिक उपयोगिता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बौन उत्तरकाशी की टीम हिमालय कार्बन लैब ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। सोमचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी की टीम माटी शिल्प दूसरे स्थान पर रही, जिसे पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बौन उत्तरकाशी की टीम पहाड़ी इनोवेटर्स (पहाड़ी साथी) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और उसे 2,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक समिति में जिला उद्योग केंद्र के प्रभारी महाप्रबंधक वैभव कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव और जिला ग्रामोद्योग अधिकारी स्वर्ण लता शामिल रहे। समिति ने टीमों के प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन करते हुए उनके विचारों की उपयोगिता और उन्हें धरातल पर उतारने की संभावनाओं के आधार पर परिणाम घोषित किए। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के पास नई सोच, ऊर्जा और कुछ अलग करने का जज्बा है। आवश्यकता इस बात की है कि वे अपने विचारों को केवल कल्पना तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें वास्तविक स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय जनपद में स्थानीय जरूरतों, समस्याओं और उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए नवाचारी विचार रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने युवाओं को अपने विचारों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के प्राचार्य पंकज पंत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें