स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

सीएम ग्रिड परियोजना के कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण

सीएम ग्रिड परियोजना के कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण

  • गोल मार्केट से मंदिर मार्ग कपूरथला तक सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
शहर में सड़क निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए संचालित सीएम ग्रिड परियोजना के कार्यों का महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान गोल मार्केट से मंदिर मार्ग, कपूरथला जाने वाले मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। महापौर ने संबंधित अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी और लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। 

इसके बाद महापौर ने नगर आयुक्त  गौरव कुमार के साथ जनगणना कार्यालय वाली सड़क पर सीएम ग्रिड परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मार्ग पर निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के कगार पर है। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करें और तय समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता (सिविल) महेश वर्मा एवं अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें