स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

Rashmika Mandanna: साउथ इंडियन एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को रश्मिका मंदाना का करारा जवाब, बोलीं- इसमें गलत क्या है?

Rashmika Mandanna: साउथ इंडियन एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को रश्मिका मंदाना का करारा जवाब, बोलीं- इसमें गलत क्या है?

मुंबई। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी बेबाकी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाली रश्मिका ने अब अपने साउथ इंडियन एक्सेंट को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि वह साउथ इंडिया से आती हैं, इसलिए उनके बोलने के अंदाज में वहां का एक्सेंट होना स्वाभाविक है। इसमें गलत क्या है?

हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 में शिरकत की। शो के दौरान उन्होंने अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। रश्मिका ने बताया कि एक्टिंग की शुरुआत से ही उन्हें कभी अभिनय तो कभी भाषा और एक्सेंट को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है। हालांकि, उन्होंने इन बातों को अपने करियर पर हावी नहीं होने दिया।

एक्ट्रेस का कहना है कि वह किसी एक भाषा या इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। अलग-अलग भाषाओं में काम करना और खुद डबिंग करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि डबिंग को लेकर वह अपने निर्देशकों को विकल्प देती हैं, लेकिन ज्यादातर निर्देशक चाहते हैं कि वह खुद अपनी आवाज दें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका के पास ‘रणबाली’, ‘मैसा’ और अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘राका’ जैसे प्रोजेक्ट्स हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें