रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचल

रायबरेली। स्रातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर रायबरेली की सियासत में हलचल तेज हो गयी है। जहां समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के बीच देर रात हुई कथित मुलाकात को लेकर राजनीतिक कयास बाजियां तेज होने के साथ-साथ तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म हैं। समाजवादी पार्टी के सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस मुलाकात के पीछे राजनीतिक समीकरणों को लेकर कोई रणनीति हो सकती है। संबंधित सूत्र ने सपा जिलाध्यक्ष पर भाजपा के पक्ष में मैनेज होने का आरोप भी लगाया है।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही मुलाकात के उद्देश्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। फिर भी रायबरेली की सियासत में इस बात को लेकर लोगो में अन्दर ही अन्दर बयानबाजी तेज हो गयी है। अब देखना यह है कि सूत्रों के हवाले से निकली यह खबर कितनी सच साबित होती है।
विधानसभा चुनाव से पहले उठे सवाल:विधानसभा चुनाव से पहले स्रातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को राजनीतिक दलों के लिए अहम माना जा रहा है। ऐसे में सपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री के बीच कथित मुलाकात को लेकर पार्टी के भीतर संभावित राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा शुरू हो गई है। अब सवाल यह है कि मुलाकात के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, क्या यह महज एक औपचारिक मुलाकात थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति थी, इन सवालों का जवाब संबंधित नेताओं की आधिकारिक प्रतिक्रिया और तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


