स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

सिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेत

सिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेत

आलापुर (अम्बेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिंघल पट्टी बाजार में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर किराना स्टोर, जनसेवा केंद्र और फास्ट फूड की दुकान से नकदी समेत कीमती सामान उठा ले गए। सुबह दुकानों पर पहुंचे संचालकों को दरवाजे टूटे और सामान बिखरा मिला। पीड़ितों ने डायल 112 को सूचना देने के बाद थाने में संयुक्त तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के मुताबिक, भरतपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र संतदेव की किराना दुकान बड़ौदा यूपी बैंक के पास स्थित है।

 वह रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह सात बजे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का दरवाजा टूटा मिला। जांच करने पर करीब 22 हजार रुपये नकद के साथ काजू, बादाम, तेल समेत अन्य सामान गायब मिला। इसी परिसर में संचालित जनसेवा केंद्र के संचालक बाबूलाल ने करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी होने की शिकायत की है। वहीं, मकान मालिक संतोष मिश्रा की फास्ट फूड की दुकान से मशीन, बर्तन समेत 

अन्य कीमती सामान गायब मिला। पीड़ितों के अनुसार, चोर छत के ऊपर बने जीने के अल्बेस्टर को तोड़कर अंदर दाखिल हुए और तीनों दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
एक ही परिसर में तीन दुकानों में चोरी की घटना से स्थानीय कारोबारियों में दहशत है। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल लोगों का पर्दाफाश किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें