स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

हेड के शतक के बावजूद नहीं बची ऑस्ट्रेलिया, बावुमा बने प्लेयर ऑफ द मैच

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
दक्षिण अफ्रीका की ओर से कागिसो रबाडा ने 77 रन देकर चार विकेट झटके

गक्बेरहा। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी हुई, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 295 रन पर समेट दी।

पहली पारी में महज 99 रन पर आउट होने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 156 रन से की। ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। स्कॉट बोलैंड ने 40 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि एलेक्स कैरी 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कागिसो रबाडा ने 77 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि वियान मुल्डर ने 64 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मार्को यानसन ने भी दूसरी पारी में एक विकेट लिया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान तेम्बा बावुमा के 179 रन की मदद से पहली पारी नौ विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित की थी। बावुमा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यानसन ने पहली पारी में 85 रन बनाने के साथ पांच विकेट भी लिए थे।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट मंगलवार से केपटाउन में खेला जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें