स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्य

एक गेंद शेष रहते आठ विकेट से गंवाए बिना दर्ज की ऐतिहासिक जीत, वनडे में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज किया

हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्य
पवन रत्नायके और अविष्का फर्नांडो ने तीसरे विकेट के लिए 166 रन जोड़कर पारी को संभाला।

रावलपिंडी। हैरी ब्रूक के रिकॉर्ड दोहरे शतक के बावजूद इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने गुरुवार को त्रिकोणीय शृंखला के मुकाबले में 430 रन का विशाल लक्ष्य एक गेंद शेष रहते आठ विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। यह वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। दोनों टीमों ने मुकाबले में कुल 859 रन बनाए।

ब्रूक ने 116 गेंदों में 202 रन की विस्फोटक पारी खेलकर पुरुष वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। वह इंग्लैंड की ओर से इस प्रारूप में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। उनकी पारी में 21 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। जो रूट ने 69, विल जैक्स ने नाबाद 66 और टॉम बैंटन ने 50 रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 429 रन तक पहुंचाया।

430 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और टीम ने 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद पवन रत्नायके और अविष्का फर्नांडो ने तीसरे विकेट के लिए 166 रन जोड़कर पारी को संभाला। फर्नांडो 97 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रत्नायके ने 130 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दासुन शनाका ने भी 50 गेंदों में 97 रन बनाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने रत्नायके के साथ 133 रन की साझेदारी की। इसके बाद जनिथ लियानागे ने महज 27 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाकर श्रीलंका को जीत के करीब पहुंचाया। अंतिम ओवर में जोश टंग ने लगातार दो विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बनाया, लेकिन लियानागे ने छक्का जड़कर श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी।

इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने तीन और सैम कुरेन ने दो विकेट लिए। इससे पहले ब्रूक ने भारत के शुभमन गिल का सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें