स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनातीरानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में आर्इं 200 शिकायतें, 10 का हुआ निस्तारणहाईकोर्ट से राहत के बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने फिर संभाली नगर पंचायत की कमानसम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण12वीं की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएमकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप और आदेश की अनदेखी पर सूचना आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिसबाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीमगर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्जनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायलत्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनातीरानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में आर्इं 200 शिकायतें, 10 का हुआ निस्तारणहाईकोर्ट से राहत के बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने फिर संभाली नगर पंचायत की कमानसम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण12वीं की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएमकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप और आदेश की अनदेखी पर सूचना आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिसबाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीमगर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्जनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायल

फिल्म अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर मुंबई नगर निगम का हथौड़ा

फिल्म अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर मुंबई नगर निगम का हथौड़ा


मुंबई। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में हुए अवैध
निर्माण कार्य पर शनिवार को मुंबई नगर निगम की टीम ने शनिवार को तोडफोड की कार्रवाई की।
यह कार्रवाई अजय देवगन को मुंबई नगर निगम की ओर 10 सितंबर को जारी नोटिस के बाद की गई
है। इस नोटिस में मुंबई नगर निगम ने अजय देवगन को बंगले में किए गए अवैध निर्माण को खुद
हटाने का निर्देश दिया था।
मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि जुहू में रोड नंबर 11 पर स्थित की कपोल
कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में अजय देवगन और उनकी मां वीणा देवगन का यह बंगला 7,802 वर्ग
फुट पर बना है। इस बंगले में नगर निगम की जरूरी अनुमति के बिना ही अंदरूनी बदलाव, विभाजन
दीवारें (पार्टिशन वॉल) बनाना, खिड़कियों में फेरबदल और अन्य संरचनात्मक काम किए जा रहे थे। 10
सितंबर को, नगर निकाय ने 'मुंबई नगर निगम अधिनियम' की धारा 354 के तहत काम रोकने का
नोटिस जारी किया था।
इस नोटिस में कहा गया था कि निर्माण कार्य के संबंध में अनुमति के कागज बीएमसी को दिखाए जाएं
और अवैध निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से हटा दिए जाएं। लेकिन निर्माण कार्य की अनुमति के संबंध में
देवगन की ओर से कागज पत्र बीएमसी को नहीं दिया गया था, सिर्फ अजय देवगन ने बीएमसी को एक
पत्र दिया था, जिसे बीएमसी ने खारिज कर दिया।
इसके बाद मुंबई नगर निगम के के वेस्ट विभागीय कार्यालय ने 6 अक्टूबर को फिर से नोटिस जारी
किया था। इस नोटिस में कहा गया था कि अगर इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो अनधिकृत
ढांचे और निर्माण सामग्री को हटा दिया जाएगा, जिसका खर्च और जोखिम मालिक को उठाना होगा। इस
नोटिस पर अजय देवगन की ओर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मुंबई नगर निगम ने आज अजय
देवगन के बंगले में बने अवैध निर्माण को तोड़ दिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें