नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए लखनऊ टीम घोषित
हैदराबाद में अगले महीने 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होगी नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। हैदराबाद में अगले महीने 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को लखनऊ एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई। यह जानकारी लखनऊ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण ने दी। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ के खिलाड़ी उत्साहित हैं।
प्रभा शंकर को टीम मैनेजर और सोनम को टीम कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दस नवंबर को हैदराबाद के लिए रवाना होगी।
टीम: अणिमा जोहरा, गौरव यादव, राहुल यादव, अभय प्रताप, मानसी बिंद, अनुष्का शर्मा, शिवा यादव, युवराज गौतम, रितिक यादव, रेजिना आइंड, सुप्रिया, अनन्या पाल और पलक मिश्रा।



