स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनातीरानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में आर्इं 200 शिकायतें, 10 का हुआ निस्तारणहाईकोर्ट से राहत के बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने फिर संभाली नगर पंचायत की कमानसम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण12वीं की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएमकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप और आदेश की अनदेखी पर सूचना आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिसबाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीमगर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्जनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायलत्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनातीरानीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में आर्इं 200 शिकायतें, 10 का हुआ निस्तारणहाईकोर्ट से राहत के बाद चंद्रशेखर रस्तोगी ने फिर संभाली नगर पंचायत की कमानसम्पूर्ण सामाधान दिवस में आई 52 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण12वीं की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएमकरोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप और आदेश की अनदेखी पर सूचना आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिसबाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीमगर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्जनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायल

दिल्ली के 12 इलाकों की हवा खराब श्रेणी में पहुंची

दिल्ली के 12 इलाकों की हवा खराब श्रेणी में पहुंची

नई दिल्ली। बारिश की गतिविधियां थमने के साथ ही दिल्ली की हवा
में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। शनिवार शाम 12 इलाकों का वायु गुणवत्ता
सूचकांक 200 के पार यानी खराब श्रेणी में पहुंच गया। इनमें कई रिहायशी और ज्यादा यातायात
वाले इलाके शामिल हैं। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में गुरुवार के दिन
तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। साथ ही,
प्रदूषण के स्तर में भी कमी देखने को मिली, लेकिन अब फिर हवा में प्रदूषण बढ़ने लगा है।
दरअसल, इस बार सितंबर के महीने में सामान्य से कम बारिश हुई थी। इसके चलते मिट्टी में
नमी कम है और धूल ज्यादा ज्यादा उड़ रही है। बीच-बीच में होने वाली हल्की बारिश से कुछ
समय के लिए तो प्रदूषण के स्तर में गिरावट आ रही है, लेकिन थोड़े ही समय बाद प्रदूषण का
स्तर फिर से बढ़ने लग रहा है। शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 159 रहा।
इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह 90 था। यानी चौबीस
घंटे के भीतर इसमें 69 अंकों की तेज बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, दिल्ली के लिए ज्यादा चिंता की बात यह है कि शनिवार की शाम चार बजे बारह इलाकों
का सूचकांक 200 के पार यानी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। अगले तीन-चार दिनों के बीच अब
बारिश के आसार नहीं है। इससे माना जा रहा है कि अब दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर
बढ़ने का यह क्रम बना रहेगा।
एक्यूआई डॉट इन जैसी कुछ संस्थाओं ने दिल्ली के प्रदूषण में बेहद तेज बढ़ोतरी की तरफ
इशारा किया है। संस्था के मुताबिक, 16 अक्तूबर सुबह साढ़े दस बजे सूचकांक 135 पर था, जो
बाद में सुधरकर 65 तक पर पहुंच गया। यह सुधार ज्यादा देर तक नहीं रहा और शाम होने के
साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा। यह 240 तक पहुंच गया। बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ
और 17 तारीख की सुबह साढ़े दस बजे यह 216 रह गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें