स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षणअनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकारचलती कार में लगी आग, चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जानरवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थानचक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकारपटाखा दुकानों और निर्माण स्थलों की जांच, सुरक्षा के निर्देशकैम्पटी में 16 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तारबीकेटी और जयपुरिया कालेज जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल मेंएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षणअनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकारचलती कार में लगी आग, चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जानरवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थानचक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकारपटाखा दुकानों और निर्माण स्थलों की जांच, सुरक्षा के निर्देशकैम्पटी में 16 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तारबीकेटी और जयपुरिया कालेज जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल में

चुनाव 2027 की तैयारियां: डीएम ने दलों के साथ की बैठक, 2603 हुए मतदेय स्थल

चुनाव 2027 की तैयारियां: डीएम ने दलों के साथ की बैठक, 2603 हुए मतदेय स्थल

शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के संभाजन, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों की आलेख्य सूचियों का प्रकाशन 19 अक्टूबर को किया जा चुका है। आपत्तियों और सुझावों का निस्तारण करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संशोधन प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। संशोधन प्रस्ताव 27 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में 2810 मतदेय स्थल थे, जिनमें 207 घटकर अब कुल 2603 मतदेय स्थल रह गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर विद्यालयों के टूटने से प्रभावित बूथों की जांच कर ली जाए। नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 की संख्या बढ़ाने और निवास स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-8 भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि एक से अधिक स्थानों पर फार्म-6 भरने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। निर्वाचक नामावलियों को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने तथा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक न रखी जाए, किसी मतदाता को दो किलोमीटर से अधिक दूरी न तय करनी पड़े और प्रत्येक मतदेय स्थल पर रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, उप जिलाधिकारी सदर प्रभात कुमार राय सहित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें