स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारीप्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हरायाविवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमाएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षणअनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकारचलती कार में लगी आग, चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जानरवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थानचक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकारफैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारीप्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हरायाविवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमाएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षणअनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकारचलती कार में लगी आग, चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जानरवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थानचक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

जिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

पायनियर, बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सोमवार को तहसील नवाबगंज अंतर्गत ग्राम गदिया में खरीफ फसल के तहत धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। क्रॉप कटिंग के दौरान प्राप्त आंकड़ों के अनुसार धान की उत्पादकता 30 कुंतल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल उत्पादन का सटीक एवं वास्तविक आकलन प्राप्त होता है, जो कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, फसल बीमा दावों के निस्तारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित निर्णयों तथा कृषि नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसके साथ ही, प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में फसल उत्पादन की स्थिति का तुलनात्मक विश्लेषण कर कृषि संबंधी योजनाओं एवं संसाधनों का बेहतर नियोजन किया जा सकता है। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार नवाबगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें