पटाखा दुकानों और निर्माण स्थलों की जांच, सुरक्षा के निर्देश

जैदपुर बाराबंकी। त्योहारों को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में पटाखा दुकानों और निर्माण स्थलों की जांच की। क्षेत्राधिकारी सदर संगम कुमार और प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने पुलिस टीम के साथ आतिशबाजों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान लाइसेंस, संबंधित दस्तावेजों और सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई।
पुलिस टीम ने गुलाम वारिस अली, मोहम्मद अल्ताफ, मंजर अब्बास, नाजिम और जावेद अहमद की दुकानों के साथ आतिशबाज अफजाल के पटाखा निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करने और पटाखों की बिक्री व निर्माण में नियमों की अनदेखी न करने की हिदायत दी। त्योहारों के दौरान हादसों की आशंका को देखते हुए पुलिस की चेकिंग जारी है।



