स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

अनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकार

अनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकार

पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर, शिकायतों की जांच कर संबंधित विभागों को भेजी जाएगी रिपोर्ट

रजनी गोयल। ऋषिकेश
उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन की राज्यस्तरीय बैठक ऋषिकेश के एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में ऑप्टोमेट्री सेवाओं में कथित अनियमितताओं, अनधिकृत प्रैक्टिस और संभावित मालप्रैक्टिस से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं नेत्र दृष्टि विशेषज्ञ प्रदीप सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिकायतों के साक्ष्य जुटाकर संबंधित विभागों को तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने पर चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. राजे नेगी ने एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की, जिसके बाद उन्हें मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।

बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित संस्थानों एवं केंद्रों की सूची तैयार करने तथा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक पंजीकरण और पेशेवर नियमों के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों को सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाने पर सहमति बनी। प्रदीप सिंह पंवार ने पंजीकृत ऑप्टोमेट्रिस्ट से अपने क्षेत्रों में सामने आने वाली अनियमितताओं के तथ्य एवं साक्ष्य एसोसिएशन को उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि उद्देश्य किसी का उत्पीड़न करना नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से मरीजों की सुरक्षा और पेशेवर मानकों को सुनिश्चित करना है।

डॉ. राजे नेगी ने पेशेवर नैतिकता, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, उचित रेफरल व्यवस्था और नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता पर जोर दिया। बैठक में उपसचिव अंकुश रमोला, सचिव आनंद देव, संरक्षक हरीश चौहान, चमोली जिलाध्यक्ष हरीश थपलियाल, रुद्रप्रयाग सचिव योगेश राणा, टिहरी सचिव आशीष पोखरियाल, उपसचिव बेताल बिष्ट, मीडिया प्रभारी विवेकानंद बडोनी, नरेंद्र सिंह रावत, धनपाल सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें