स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी बीजेपी महिला मोर्चा में छह जिलों के नए अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी सूचीफैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारीप्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हरायाविवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमाएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षणअनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकारचलती कार में लगी आग, चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जानरवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थानयूपी बीजेपी महिला मोर्चा में छह जिलों के नए अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी सूचीफैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारीप्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हरायाविवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमाएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षणअनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकारचलती कार में लगी आग, चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जानरवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थान

कैम्पटी में 16 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कैम्पटी में 16 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जब्त; शराब की कीमत ₹86,400

रजनी गोयल। टिहरी गढ़वाल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने कैम्पटी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सैन्जी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK07 TD 6108 से 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सागर कुमार पुत्र नेकीराम, निवासी ग्राम बरामपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

 बरामदगी में इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब की आठ पेटी में 96 बोतल और टर्बोर्ग स्ट्रॉन्ग बीयर की आठ पेटी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब और बीयर की अनुमानित कीमत ₹86,400 है। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली कैम्पटी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय रमन, हेड कांस्टेबल मैराज आलम, हेड कांस्टेबल पुष्कर राणा और कांस्टेबल शुभम शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने आमजन से अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार जनपद में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें