नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था शारीरिक शोषण

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने के आरोपी युवक को गुरूवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीजीआई क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने तहरीर देते हुए बताया था कि तीन साल पहले वो मोहनलालगंज के एक कालेज में पढती थी तभी रास्ते में बहाने से युवक गौरव निवासी शिवढरा थाना मोहनलालगंज मिलता था ओर बातचीत करता था। जिसके बाद नजदीकिया बढी तो वो उसे स्कूल खुलने व छुट्टी होने बाइक से लाने व ले जाने लगा।

इस दौरान युवक ने उसे बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। बालिग होने पर शादी का दबाब बनाया तो युवक व उसके परिजनो ने मना कर दिया। पीड़िता के ने दी गयी तहरीर पर आरोपी युवक पर दुष्कर्म समेत पास्को एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम को लगाया गया था। गुरूवार को चौकी इंचार्ज अरूण कुमार सिंह व उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Crime Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *