बारावफात और कांवड़ यात्रा को लेकर गुडंबा थाने में पीस कमेटी की बैठक

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बारावफात और सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को गुडंबा थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, क्षेत्रीय प्रधानों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय और गुडंबा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई को बारावफात का पर्व मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस ने त्योहारों के दौरान प्रशासन का सहयोग करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का भी आह्वान किया।

बैठक में अतिरिक्त निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, एसएसआई आलोक शुक्ला, उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक फणीश सिंह सहित गुडंबा थाने का पुलिस बल, क्षेत्रीय प्रधान एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Crime Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *