FIH हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीमों को विदाई, डॉ. आर.पी. सिंह ने दिया जीत का मंत्र

  1. FIH हॉकी विश्व कप 2026: UP के खेल निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह ने भारतीय हॉकी टीमों को दी भावुक विदाई, कहा- ‘हर मैच को फाइनल मानकर खेलें’
  2. उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक एवं पूर्व भारतीय कप्तान डॉ. आर.पी. सिंह ने केक काटकर भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों को विश्व कप के लिए दीं शुभकामनाएँ।

लखनऊ। FIH हॉकी विश्व कप 2026 (बेल्जियम और नीदरलैंड्स) में भाग लेने जा रही भारतीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों के लिए लखनऊ में एक विशेष विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक एवं हॉकी इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. आर.पी. सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें जीत का मंत्र दिया और शुभकामनाएँ देकर विदा किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. आर.पी. सिंह ने कहा कि मैदान पर उतरते समय यह याद रखें कि आप देश के 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और तिरंगे का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “विश्व कप जैसे बड़े मंच पर कोई भी टीम कमजोर नहीं होती। इसलिए किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्का समझने की भूल न करें। टूर्नामेंट के हर एक मैच को फाइनल समझकर खेलें और अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन दें।

समारोह के अंत में डॉ. आर.पी. सिंह ने खिलाड़ियों के साथ केक काटा और पूरी भारतीय टीम को विश्व कप की ट्रॉफी के साथ देश लौटने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Editor-in-Chief Pioneer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *