स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का गांधी पार्क में सत्याग्रह

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का गांधी पार्क में सत्याग्रह

पायनियर संवाददाता।अयोध्या

उप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज गांधी पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सरकार की नीतियों एवं चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में सत्याग्रह किया। 

सत्याग्रह का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के विरोध में नारे लगाते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाता सूची की पारदर्शिता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

सत्याग्रह के दौरान कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि देश में मतदाता अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और मतदाता सूची की पारदर्शिता के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर सुनील कृष्ण गौतम, पीसीसी सदस्य राम अवध पासी तथा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, मंडल अध्यक्ष आशुतोष शांडिल्य, उमेश उपाध्याय, श्रीनिवास तिवारी, रमाशंकर तिवारी, राजेंद्र प्रसाद रावत, रेनू राय, नाजिश फातिमा, अश्वनी सिंह मधुर, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, भोला भारती,विजय यादव, मिस्बाउल हक, सुनील सिंह, श्री प्रकाश जायसवाल, वाजिद अली, गौतम कुमार, बाबा विजय श्रीवास्तव, अशोक कुमार शर्मा, कल्लू शर्मा ,विकास मिश्रासहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें