स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतविभिन्न क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों का मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया भ्रमणAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतविभिन्न क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों का मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया भ्रमण

विद्यार्थियों से होगा संविधान पर संवाद : अंकिता सिंह

विद्यार्थियों से होगा संविधान पर संवाद : अंकिता सिंह

गोण्डा। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ ही संविधान में दिए गए अधिकारों, कर्तव्यों और मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी भी दी जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसके लिए जिले के माध्यमिक विद्यालयों में संविधान संवाद अभियान चलाएगा। इसके तहत कक्षा 9 से 12 तक के हजारों विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, कर्तव्य और नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों से परिचित कराया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह के निर्देश पर जनपद न्यायालय के सभागार में आयोजित शिक्षकों के प्रशिक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह व असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृजलाल तिवारी ने नवंबर माह में चलायी जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा को शिक्षकों के साथ साझा किया। प्रशिक्षण सत्र में सचिव अंकिता सिंह ने शिक्षकों को अभियान के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी। अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय में विधिक साक्षरता क्लब का गठन कर इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजनी होगी। प्रधानाचार्य एक शिक्षक को क्लब का प्रभारी नामित करेंगे।

 यही शिक्षक अभियान के नोडल होंगे और विद्यार्थियों के बीच जागरूकता गतिविधियां संचालित करेंगे। सचिव अंकिता सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों और विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इस अभियान में विद्यार्थियों को संविधान संवाद के तहत संविधान निर्माण, संविधान निर्माताओं के योगदान और संविधान की प्रस्तावना के बारे में बताया जाएगा। अभियान का समापन 26 नवंबर को संविधान दिवस पर प्रतियोगिता के आयोजन और पुरस्कार वितरण के साथ होगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें