स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

वशिष्ठ सम्मान से नवाजे जाएंगे जगतगुरु विद्याभास्कर

वशिष्ठ सम्मान से नवाजे जाएंगे जगतगुरु विद्याभास्कर

  • 2018 से समारोह का आयोजन कर रहा है वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट 
  • दि आयुष्मान फाउंडेशन को मिलेगा बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान

पायनियर संवाददाता। अयोध्या

वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित 'वशिष्ठ सम्मान' इस वर्ष जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को दिया जाएगा। यह निर्णय गत दिवस वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने की। बैठक में तय किया गया कि स्वतंत्रता सेनानी बृजनंदन ब्रह्मचारी के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान दि आयुष्मान फाउंडेशन को दिया जाएगा।

ट्रस्ट की सचिव श्रीमती राजलक्ष्मी तिवारी ने बताया कि नयाघाट स्थित पौराणिक गुरुपीठ तिवारी मंदिर के सभागार में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में तय किया गया कि मंदिर के संस्थापक वशिष्ठावतार के रूप में प्रतिष्ठित पंडित उमापति त्रिपाठी के जन्मोत्सव के अवसर पर दिया जाने वाला वशिष्ठ सम्मान इस वर्ष वेद-वेदांग, पुराण और उपनिषद के प्रकांड विद्वान एवं अयोध्या के प्रतिष्ठित धर्मगुरु जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर  को उनके सनातन धर्म के उत्थान में दिए गए योगदान के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सम्मान वर्ष 2018 से प्रारंभ किया गया है। यह आर्स साहित्य एवं सनातन धर्म के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान सामाजिक कार्यों में विशिष्ट उपलब्धि वाले व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है। इस वर्ष का यह सम्मान शिक्षा, रक्तदान, वृद्धजन तथा बेजुबान प्राणियों की सेवा के लिए चर्चित स्वयंसेवी संस्था दि आयुष्मान फाउंडेशन को दिया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों सम्मान के लिए चयनित व्यक्तित्व एवं संस्था के कार्यों की सराहना की। साथ ही आगामी चार अक्टूबर को सम्मान समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें