स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

लग्जरी कारों से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 77 लाख का माल बरामद

लग्जरी कारों से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 77 लाख का माल बरामद

वैभव दीक्षित। सीतापुर

अटरिया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 77 लाख रुपये मूल्य के चोरी के जेवरात, नकदी, अवैध असलहे तथा दो लग्जरी कारें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पहले से ही तीन दर्जन के करीब आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान योगेन्द्र चैहान निवासी नरेन्द्रपुर थाना सदरपुर तथा धर्मराज यादव निवासी बढ़ईडीहा थाना रेउसा के रूप में हुई है। दोनों चोरी के जेवरात बेचने के लिए लखनऊ जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर अटरिया पुलिस और एसओजी टीम ने अटरिया-नीलगांव मार्ग स्थित पहाड़पुर चैराहे के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अलग-अलग कारों से सफर कर रहे थे।

पूछताछ में दोनों ने अटरिया थाना क्षेत्र के अलबदा और मनवां गांव में हुई चोरियों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, चार हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में बरामद ऑडी कार सुपरटेक कंपनी के नाम पंजीकृत पाई गई, जबकि दूसरी सियाज कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने उसका वास्तविक पंजीकरण नंबर भी सत्यापित कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लग्जरी कारों का इस्तेमाल इसलिए करते थे ताकि लोगों को उन पर संदेह न हो और वे आसानी से वारदातों को अंजाम दे सकें। मुख्य आरोपी योगेन्द्र चैहान हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

लोगों ने की पुलिस की सराहना…
अटरिया क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की घटनाओं से लोग परेशान थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामले का खुलासा किया। चैंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी लाखों रुपये की लग्जरी कारों का इस्तेमाल कर रेकी करते थे और बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्रीय लोगों ने अटरिया थाना प्रभारी लालबहादुर मिश्रा और पुलिस टीम की सराहना की।

क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक…
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि बीते माह अटरिया क्षेत्र के अलबदा और मनवां गांवों में हुई चोरियों का सफल खुलासा किया गया है। मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनके कब्जे से करीब 77 लाख रुपये मूल्य का सोना-चांदी तथा दो लग्जरी वाहन बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपितों पर विभिन्न थानों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच बाइक बरामद
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली पुलिस ने बाबाकुटी पुलिया के पास घेराबंदी कर सलमान, छोटू यादव उर्फ राजकुमार यादव और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन एचएफ डीलक्स, एक स्प्लेंडर प्लस और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने महमूदाबाद तथा बाराबंकी जनपद से वाहन चोरी की घटनाएं स्वीकार कीं। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेजते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें