ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, बिहार निवासी था मृतक

रामनगर बाराबंकी। बुढ़वल रेलवे जंक्शन एवं बिंदौरा रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित नरैनीपुरवा के पास रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आ जाने से मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है। थाना क्षेत्र के रानी बाजार त्रिलोकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ग्राम नरैनी पुरवा के सामने रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति मृत्यु अवस्था में पड़ा हुआ था। देखते ही देखते काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि अभी दो लोग रेलवे लाइन के पास से गुजर रहे थे उसी समय ट्रेन निकली जिसके चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के किनारे गिट्टियों में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। और काफी छोटे आई। उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बिहार प्रांत के ग्राम व थाना फुलौत निवासी मदन पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई। साथी विभार साहसोनी निवासी ग्राम सोसरा घाट जिला समस्तीपुर बिहार ने बताया कि हम दोनों बंकी में रहा रहे है।
वहीं से गांव-गांव जाकर फेरी लगाते हुए कॉस्मेटिक का सामान बेचते हैं तथा लोगों के पुराने पायल आदि आभूषणों की साफ सफाई भी करते हैं। हम दोनों गांव की ओर जा रहे थे कि एकाएक ट्रेन आ गई जिसमें मदन रेलवे पटरी के किनारे गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग आ गए। जिसकी तत्काल सूचना स्थानीय थाने पर दी गई।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने सघन जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। और बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आ जाने से मृत्यु प्रतीत हो रहा है लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा, घटना जांच चल रही है।



